फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   shreeraam mandir trast par angulee uthaane vaale apane girebaan mein jhaanken

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट पर अंगुली उठाने वाले अपने गिरेबां में झांकें

Wed, 16 Jun 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
shreeraam mandir trast par angulee uthaane vaale apane girebaan mein jhaanken
गुरसहायगंज (कन्नौज)। श्रीराम मंदिर ट्रस्ट पर उंगली उठाने वाले पहले अपने गिरेबां में झांकें कि वह कितने ईमानदार हैं। यह बात दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कही। वह अपने गृहनगर में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर जमीन खरीद के मामले में घोटाले की बात कहने वाले लोगों पर मानहानि का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। यह वही लोग हैं जिन्होंने मंदिर निर्माण मुद्दे पर रोड़ा अटकाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर मामले का निस्तारण होना इन लोगों को अच्छा नहीं लग रहा है। अब यह लोग भ्रष्टाचार की बात कह कर नया विवाद खड़ा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने दिल्ली में पानी के संकट को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दिल्ली सरकार हर मोर्चे पर फेल हो रही है।
विज्ञापन

इस दौरान नगर विकास समिति के अध्यक्ष हरिओम गुप्ता व सिद्धार्थ कौशल ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष को लंबी दूरी की ट्रेनों का गुरसहायगंज में ठहराव किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। इससे पहले दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद के उत्तराखंड और ब्रज प्रांत उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री मनोज वर्मा की मां के निधन पर उनके आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने गए। इस दौरान कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह, जिला महामंत्री रामवीर कठेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed