फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Shortage of medicines in hundred bed hospital, ban on importing from outside

सौ शय्या अस्पताल में दवाओं की किल्लत, बाहर से मंगाने पर पाबंदी

Wed, 20 Oct 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Shortage of medicines in hundred bed hospital, ban on importing from outside
सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। इलाके में डेंगू पांव पसार रहा है। वहीं सौ शय्या अस्पताल में दवाओं का टोटा है। मरीज को चढ़ाई जाने वाली पांच सौ मिलीलीटर वाली बोतलें भी नहीं हैं। ऐसे में चिकित्सक और मरीज दोनों दुविधा में हैं।
विज्ञापन

सौ शय्या अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दवाओं का टोटा है। बुखार पीड़ितों को लगाई जाने वाली एनएस व आरएल की पांच सौ मिलीलीटर बोतलें नहीं हैं। एंटीबायोटिक इंजेक्शन पिपजो, एम्कासिन भी नहीं हैं। उल्टी रोकने वाले इंजेक्शन भी मुहैया नहीं हैं। डेंगू में रामबाण बताई जाने वाली हिमाक्सिल की बोतलें भी स्टाक में खत्म हैं। डिजिटल वाटर और सिरिंज की तादाद भी थोड़ी है।
विज्ञापन

अस्पताल में मरीजों को बाहर से दवा लाने से मनाही है। ऐसे में मरीज और डॉक्टर दुविधा में हैं। इस संबंध में सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि दवाओं की डिमांड भेजी गई है। एक से दो दिन में उपलब्ध हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed