{"_id":"57e183a54f1c1b1539a8284f","slug":"shivpal-burned-effigies-of-lawyers-and-vijay-bahadur","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने फूंका शिवपाल और विजय बहादुर का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने फूंका शिवपाल और विजय बहादुर का पुतला
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
नारेबाजी कर पुतला फूंकते अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसेरन तहसील के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन के दौरान मंगलवार को वकीलों ने प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों शिवपाल सिंह यादव और विजयबहादुर पाल का पुतला फूंककर गुस्से का इजहार किया। नवसृजित हसेरन तहसील में सौरिख क्षेत्र को जोड़े जाने के विरोध में बार एसोसिएशन द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन में मंगलवार को धरना स्थल पर जुटे अधिवक्ताओं ने सबसे पहले माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजयबहादुर पाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका।
वकीलों का गुस्साए इतने पर भी शांत नहीं हुआ। दोपहर बाद उन्होंने अभी हाल ही में सपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ भी नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंक दिया। अधिवक्ताओं का कहना था हसेरन तहसील बनवाने में जहां राज्यमंत्री विजयबहादुर पाल ने पहल की वहीं कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव सबसे पहले इसकी घोषणा की थी। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंह, महासचिव सुशील पांडेय, ललित प्रताप सिंह, धीरज समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।