{"_id":"6a9b08ae444ec8549f04304d","slug":"shilpi-died-by-drowning-kannauj-news-c-214-1-knj1008-155513-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पानी में डूबने से हुई थी शिल्पी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पानी में डूबने से हुई थी शिल्पी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसेरन। खिरिया पुल के पास ईसन नदी में मिले नवविवाहिता के शव के मामले में मौत का कारण स्पष्ट हो गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि पानी में डूबना की वजह से हुई है। पुलिस के अनुसार मृतका के शरीर पर चोट या अन्य संदिग्ध निशान नहीं मिले हैं और परिजन की ओर से भी किसी पर कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया गया है।
सौरिख थाना क्षेत्र के नादेमऊ चौकी के ग्राम नगला तेज निवासी रामप्रसाद की पुत्री शिल्पी (25) बुधवार दोपहर तीन बजे अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने शाम को सौरिख थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार शिल्पी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। गुमशुदगी दर्ज होने के कुछ ही देर बाद खिरिया पुल के पास ईसन नदी में एक युवती का शव पानी में उतराता मिला था। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई।
पुष्टि होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। थानाध्यक्ष नागेंद्र चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत पानी में डूबने से होने की पुष्टि हुई है। स्थानीय लोगों और परिजन से हुई बातचीत में यह भी सामने आया है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और पूर्व में भी इस तरह का प्रयास कर चुकी थी। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई अन्य तहरीर या आरोप नहीं लगाया गया है।