{"_id":"6806950d11ca64d30602fb8e","slug":"shikshamitra-made-students-wash-his-bike-video-goes-viral-kannauj-news-c-214-1-knj1005-128937-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: शिक्षामित्र ने छात्रों से धुलाई बाइक, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: शिक्षामित्र ने छात्रों से धुलाई बाइक, वीडियो वायरल
विज्ञापन
छिबरामऊ। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाने की बजाय उनसे बागवानी व विद्यालय के अन्य काम करवाए जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला ग्राम मुरली नगला के प्राथमिक विद्यालय का सामने आया है। वायरल हो रहे एक वीडियो में छात्र शिक्षामित्र की बाइक को धुलते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
प्राथमिक विद्यालय मुरली नगला में करीब 50 छात्र पंजीकृत हैं। इनकी व्यवस्था के लिए यहां शिक्षामित्र समेत तीन शिक्षकों का स्टाफ तैनात है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां पढ़ने के लिए आने वालों छात्रों से बागवानी समेत अन्य काम कराए जाते हैं। किसी ने विद्यालय में बाइक धुलते हुए छात्रों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जांच पड़ताल में पता चला कि छात्र विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र की बाइक की धुलाई कर रहे थे।
वायरल वीडियो का संज्ञान लगते हुए बीएसए संदीप कुमार ने बीईओ आनंद द्विवेदी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। शिक्षामित्र आनंद कौशल तिवारी ने बताया कि वह गांव में ही रहते हैं, हमेशा साइकिल से विद्यालय आते हैं। कुछ दिन पहले ही नई बाइक खरीदी थी, जिसे लेकर विद्यालय गए। छात्र विद्यालय में लगे पौधों का पानी दे रहे थे। उसी दौरान छात्र बाइक पर भी पानी डालने लगे। रंजिश के चलते किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बीईओ आनंद द्विवेदी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर शिक्षामित्र से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मंगलवार को विद्यालय पहुंचकर छात्रों के बयान दर्ज किए जाएंगे। आरोप सही पाए जाने पर शिक्षामित्र के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।