{"_id":"613267478ebc3e21935d0916","slug":"shashikant-shukla-will-get-state-teacher-award-kannauj-news-knp649996069","type":"story","status":"publish","title_hn":"शशिकांत शुक्ला को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शशिकांत शुक्ला को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार
विज्ञापन
शशिकांत शुक्ला।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। दीक्षा एप के लिए डिजिटल सामग्री तैयार कर पाठ्य पुस्तकों के क्यूआर कोड से लिंक करने समेत शिक्षण कार्य को सुगम, प्रभावी और रुचिकर बनाने वाले शिक्षक शशिकांत शुक्ला को राज्य अध्यापक पुरस्कार से नवाजा जाएगा। आयोजन पांच सितंबर को सुबह 10 बजे कलक्ट्रेट में होगा। इस उपलब्धि पर बीएसए समेत शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है।
नगर के कंपोजिट केंद्रीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक शशिकांत शुक्ला ने आयुष्मान भारत के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण में एनसीईआरटी दिल्ली के सहयोग से देश के विभिन्न प्रांतों में प्रशिक्षण दिया है। इस पर एनसीईआरटी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था। इससे पहले राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद सम्मानित कर चुकी है। बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए एडूलीडर्स कर्मयोगी अवार्ड, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी लोकमनी लाल पुरस्कार से सम्मानित कर चुके हैं।
शशिकांत शुक्ला को राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलने पर बीएसए केके ओझा ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि शिक्षक ने जनपद का मान बढ़ाया है। इससे जिले में अन्य कार्य करने वाले शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा। अन्य शिक्षक प्रेरणा लेकर उत्कृष्ट कार्य कर सकेंगे। बीईओ सुनील कुमार दुबे, बीईओ अविनाश दीक्षित, विवेक चतुर्वेदी, अनूप मिश्रा, भारत सिंह वर्मा, श्यामवीर सिंह, प्रभात दुबे, सुमित गुप्ता, आशुतोष दुबे, शैलेष मिश्रा, प्रभाकांत मिश्रा, अरुणेश चतुर्वेदी, मोनिका सक्सेना, अविनाश यादव, बृजेश वर्मा, अरुण राजपूत, सरिता गौतम, प्रदीप राजपूत, शैली मिश्रा, रीता यादव, रंजना सिंह, स्नेहलता आदि शिक्षकों ने शशिकांत शुक्ला को बधाई दी।