फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Seven supervisors absent clarification

गैरहाजिर सात पर्यवेक्षकों से स्पष्टीकरण

Sat, 31 Oct 2015 12:25 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 31 Oct 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Seven supervisors absent clarification

पंचायत चुनाव की मतगणना के प्रशिक्षण से सात

विज्ञापन
पर्यवेक्षक गैरहाजिर रहे। सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही 31 अक्तूबर को सुबह 10 बजे विकास भवन सभागार में होने वाले प्रशिक्षण में उपस्थित रहने को भी कहा गया है।

सीडीओ उदयराज यादव ने बताया कि कलक्ट्रेट में शुक्रवार को गणना पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण हुआ था। इसमें उपायुक्त वाणिज्य कर के गणेश यादव, उ.मा.वि. खुर्रमपुर कन्नौज के सहायक अध्यापक हरिश्चंद्र, उ.मा.वि. भखरौली उमर्दा के प्रधानाध्यापक नारायण चंद्र, उ.मा.वि. पैथाना उमर्दा के सहायक अध्यापक जयप्रकाश।

चौधरी सदानंद विद्यालय विशुनगढ़ छिबरामऊ के सहायक अध्यापक विश्वनाथ सिंह यादव, प्राथमिक स्कूल कांकरकुई हसेरन के हेडमास्टर अनुराग पाल व एजीबी शाखा तिर्वागंज के लिपिक गंगाप्रसाद नहीं आए। सीडीओ ने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक आर्यावर्त ग्रामीण बैंक, उपायुक्त वाणिज्य कर व बीएसए को पत्र भेजकर कहा गया कि संबंधित से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के साथ ही 31 अक्तूबर के प्रशिक्षण में भेजें।

नहीं तो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के तहत कार्रवाई की जाएगी। उधर, बीडीसी और डीडीसी पदों की मतगणना के बाद उसके परिणामों की जानकारी के लिए मतगणना स्थलों पर मीडिया सेल बनाने के आदेश एडीएम रमेश चंद्र यादव ने दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed