फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Semolina - flour rob two robbers arrested

सूजी-मैदा लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार

Thu, 26 Mar 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 26 Mar 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन

ट्रकों में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर माल लोड कर बेच

विज्ञापन
देने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार को एसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा किया। साथ ही गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को 11 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक नौ मार्च 2014 को तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के खरदैया गांव के पास पीपी एग्रो इंडस्ट्रीज (मैदा मिल) से 320 बोरी मैदा और 50 बोरी सूजी लादकर ट्रक झींझक को रवाना किया था। चालक और क्लीनर ने फर्जी नंबर प्लेट और ट्रक के फर्जी कागजात लगाकर बिल्टी बनवाया था।

फैक्ट्री प्रबंधक कृष्ण कुमार गुप्ता ने जब झींझक में फोन लगाकर ट्रक पहुंचने की जानकारी ली तो पता चला कि ट्रक नहीं पहुंचा। इतना ही नहीं चालक का मोबाइल नंबर भी बंद था। इस पर प्रबंधक ने 17 मार्च को तिर्वा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

एसपी ने बताया कि सर्विलांस और स्वाट टीम को मामले के खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी थी। तफ्तीश के बाद पुलिस ने चालक अवधेश पुत्र राजपाल और ट्रक मालिक पंकज शाक्य पुत्र रामदत्त शाक्य निवासी रतनपुर किरकिच जनपद मैनपुरी को बेहरिन गांव के पास से तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल कर लिया।

पूछताछ में अवधेश ने बताया कि 45 हजार रुपये महीना पर उसने पंकज शाक्य से ट्रक किराए पर लिया था। एक युवक फर्जी तरीके से कागजात, नंबर प्लेट और बिल्टी तैयार करता है।

उसी के जरिये जाली अभिलेख लिए जाते हैं। कुछ महीने पहले एक बार इसी फैक्ट्री से मैदा और सूजी लादकर झींझक में संबंधित पते पर पहुंचा चुका था, जिससे प्रबंधक का उस पर विश्वास हो गया। दोबारा इसी का फायदा उठा ट्रक का नंबर बदलकर जाली कागजातों के सहारे माल लदवाया और गायब हो गया।

मैदा व सूजी को उन लोगों ने भोगांव में अलग-अलग दुकानों पर बेंची। 1100 रुपये वाली बोरी को 800 रुपये के हिसाब से फुटकर में बेंच दिया। पुलिस बिल्टी पर मिले हस्ताक्षर के आधार पर अभियुक्तों तक पहुंची।

खुलासा करने वाली टीम में सर्विलांस टीम प्रभारी मो. तारिक खां, तिर्वा कोतवाली प्रभारी आरपी पांडेय, उप निरीक्षक कालीकृष्ण, सिपाही सुखवीर सिंह, करन सिंह, कुलदीप सिंह, दुष्यंत यादव, मदन सिंह, शमशुद्दीन, हरिओम शुक्ला, सुनील यादव, प्रवीण, सुधीर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed