फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Seized fake pesticides , one arrested

नकली पेस्टीसाइड जब्त, एक गिरफ्तार

Sun, 18 Oct 2015 11:53 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 18 Oct 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Seized fake pesticides , one arrested

सिकंदरपुर के मोहल्ला शास्त्रीनगर में एक पेस्टीसाइड

विज्ञापन
कंपनी के अधिकारी ने पुलिस की मदद से दुकान में छापा मारा। इस दौरान भारी मात्रा में 100 ग्राम के डिब्बों में पैक नकली पेस्टीसाइड के साथ कंपनी के स्टीकर बरामद हुए।

बरामद माल को जब्त कर सील कर दिया गया। मौके से दुकानदार को हिरासत में लेकर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बिहार प्रदेश के जनपद भोजपुर अंतर्गत ग्राम मानिकपुर निवासी कुमारदत्त शंकर ने बताया कि वह बायर क्राप साइंस इंडिया कंपनी में प्रमुख जांचकर्ता के पद पर कार्यरत हैं।

उन्हें गुप्त सूचना मिली कि सिकंदरपुर के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी महेंद्र कुमार दीक्षित अपनी दुकान व घर में कंपनी के नाम पर नकली व फर्जी उत्पाद पैक कर उनकी बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर उन्होंने सिकंदरपुर चौकी के दरोगा गोरखन सिंह के साथ महेंद्र दीक्षित के यहां तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उनके घर से बायर उत्पाद मोनसेरिक पेस्टीसाइड के 100 ग्राम पैक के 390 डिब्बे, मोनसेरिक के 3800 स्टीकर और डाबर गुलूकोन के 250 ग्राम पैक के 625 स्टीकर बरामद हुए। उन्होंने बरामद माल को जब्त कर महेंद्र दीक्षित को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उन्होंने इस मामले में उसके खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed