फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Security personnel got angry over the recording of a video when the X-ray was not done.Security personnel got angry over the recording of a video when the X-ray was not done.

Kannauj News: एक्सरे न होने पर वीडियो बनाने पर भड़का सुरक्षा कर्मी

Sun, 27 Sep 2026 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Security personnel got angry over the recording of a video when the X-ray was not done.Security personnel got angry over the recording of a video when the X-ray was not done.
तिर्वा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक्सरे कराने पहुंचे मरीज रविवार सुबह से घंटों इंतजार करते रहे। एक्सरे कक्ष के बाहर बुजुर्ग महिलाएं और अन्य गंभीर मरीज जमीन पर बैठे दिखाई दिए। कई मरीजों का आरोप है कि शनिवार को भी उन्हें बिजली न होने का हवाला देकर वापस कर दिया गया। तीमारदारों के वीडियो बनाने पर सुरक्षा कर्मी भड़क गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन



मरीजों के अनुसार एक्सरे कक्ष में तैनात कर्मचारी और गार्ड बिजली न होने की बात कहकर उन्हें टालते रहे। मरीजों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में जेनरेटर और सोलर पैनल की सुविधा होने के बावजूद वैकल्पिक व्यवस्था का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जा रहा है। इसका जवाब देने वाला नहीं है। दूरदराज से इलाज कराने पहुंचे मरीज घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। वायरल वीडियो में एक्सरे कक्ष की अव्यवस्था के साथ मरीजों की परेशानी साफ दिखाई दे रही है। इसी दौरान वीडियो बना रहे एक युवक को गेट पर तैनात गार्ड रोकता और धमकाता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

गार्ड मेडिकल प्रशासन की ओर से वीडियो बनाए जाने पर रोक होने की बात कहता नजर आ रहा है। गार्ड के इस रवैये पर मौके पर मौजूद मरीजों और तीमारदारों में नाराजगी दिखाई दी। मरीजों का कहना है कि जांच कराने के लिए घंटों इंतजार करने के बाद भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाती। मरीजों ने पूरे मामले की जांच कर एक्सरे व्यवस्था तत्काल सुचारु कराने और मरीजों को सही जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है। अब देखना है कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन वायरल वीडियो और मरीजों के आरोपों पर क्या कार्रवाई करता है। सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed