फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Secretary's salary stopped for not taking charge

चार्ज नहीं लेने पर रोका सचिव का वेतन

Wed, 22 Sep 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Secretary's salary stopped for not taking charge
बैठक में पंचायत सचिवों को निर्देश देते बीडीओ मनोज कुमार चतुर्वेदी। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। खंड विकास सभागार में बीडीओ ने पंचायत सचिवों के साथ साप्ताहिक बैठक की। बैठक में बीडीओ ने कड़े तेवर दिखाते हुए छिबरामऊ देहात का चार्ज न लेेने पर पंचायत सचिव का वेतन रोक दिया। वहीं मनरेगा में संतोषजनक कार्य न होने पर बिबिया जलालपुर के सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई।
विज्ञापन

बीडीओ मनोज कुमार चतुर्वेदी ने मंगलवार को पंचायत सचिवों के साथ बैठक की। उन्होंने मनरेगा, गोशाला, आवास योजना, पंचायत घर और शौचालयों के निर्माण की समीक्षा की। स्थानांतरण के बाद भी छिबरामऊ देहात का चार्ज न लेने पर पंचायत सचिव कौशलेंद्र यादव का वेतन रोकने के आदेश दिए। मनरेगा में संतोषजनक कार्य न होने पर बिबिया जलालपुर के सचिव मुनीष बाबू को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी।
विज्ञापन

मनरेगा की धीमी प्रगति पर भगवंतपुर, शाहजहांपुर, जयसिंहपुर, औराई, शाहजहांपुर, कैरदा, बेहटा खास, प्रानपुर पल्यौरा के रोजगार सेवक का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सभी सचिव दो दिन के अंदर गोशालाआें का उपभोग प्रमाणपत्र जमा कर दें। एक सप्ताह के अंदर निर्धारित कार्यों को सचिव पूरा कर लें। ऐसा न करने पर गंभीर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इस दौरान एडीओ आईएसबी अरविंद राजपूत, एडीओ समाज कल्याण सुनील कुमार मिश्रा, एडीओ पंचायत यशकरन सिंह, पंचायत सचिव मृदुल दुबे, देवेंद्र पाल, पवन यादव, विनय यादव व रचना गुप्ता सहित कई सचिव व रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed