फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   School manager's brother's body recovered from the toilet tank

स्कूल प्रबंधक के भाई का शव शौचालय टैंक से बरामद

Mon, 08 Feb 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज।
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज। Updated Mon, 08 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
School manager's brother's body recovered from the toilet tank
कोतवाली क्षेत्र के गांव नेरा में तीन दिन पहले गायब हुए युवक का शव पुलिस ने शौचालय टैंक के अंदर से बरामद कर लिया। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अभियुक्त फरार हो जाने में सफल रहा। हत्या की वजह पुरानी रंजिश निकलकर सामने आई है।
विज्ञापन


मालूम हो कि नेरा गांव निवासी सुभाष इंटरकालेज के प्रबंधक के भाई अखिलेश कनौजिया उर्फ मुखिया (36) पुत्र शिवहरि सिंह कनौजिया बीती पांच फरवरी की शाम को अपने घर आया था। परिजनों से खाना बनाने को कहा। मृतक की पत्नी के अनुसार इसी दौरान हरिओम कटियार उनके पति को अपने साथ बुला ले गया।
विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद भी जब वह वापस नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान पूछने पर हरिओम के परिजनों ने अखिलेश के उनके घर न आने की बात कही। इस पूरे गांव में परिवारीजनों ने अखिलेश को खोजा, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसी बीच हरिओम के घर के दरवाजे भी बंद कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस केस में नामजद मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने रावेंद्र और हरिओम को गिरफ्तार किया। कड़ी पूछताछ के बाद हत्या कर शव छुपा देने की बात स्वीकारी। पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने सोमवार की सुबह गांव के ही संजीव पुत्र रमेश चंद्र कटियार, रमाकांत व उमाकांत पुत्रगण वृजनंदन, कमलेश पुत्र पुत्तीलाल व गुड्डी पत्नी रावेंद्र कटियार को भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि रावेंद्र का साला सतीश पुत्र बडे़ मुन्नू निवासी लालपुर बिल्हौर भाग निकला।

सुबह होने पर इंसपेक्टर श्यामवीर सिंह, मानीमऊ चौकी प्रभारी उमेश चौरसिया, एसआई श्यामबाबू यादव, दरोगा रजनेश कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर आरोपी रावेंद्र कटियार के मकान के पीछे बने शौचालय टैंक को खुलवाया। इसके अंदर अखिलेश का शव पड़ा था।


पुलिस के मुताबिक हत्या गला दबाकर की गई। इसके बाद शव को टैंक में फेंक दिया गया था। यही नहीं राज को छुपाने के लिए टैंक के ढक्कन को पूर्व की भांति रखकर उसके ऊपर हल्की मिट्टी डालने के बाद गोबर के कंडे जमा कर दिए गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed