{"_id":"9c78250a401548dee40e57fa9c9fc9f4","slug":"scavengers-surrounds-the-police-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों ने कोतवाली घेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों ने कोतवाली घेरी
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 10 Apr 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाईकर्मी के साथ मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया।
विज्ञापन
सफाईकर्मियों ने हड़ताल कर कोतवाली का घेराव किया। दबाव बढ़ता देख पुलिस ने
मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसडीएम और सीओ के आश्वासन पर सफाईकर्मी
माने। साथ ही चेतावनी दी 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया
तो फिर हड़ताल की जाएगी।
हड़ताल के चलते गुरुवार को पूरे नगर में सफाई कार्य ठप रहे। इससे नगर में जगह-जगह गंदगी के अंबार लग गए। पुलिस की लापरवाही से खफा सफाईकर्मी एकजुट होकर झाड़ू लेकर कोतवाली जा धमके। सफाईकर्मियों ने कोतवाली का घेराव किया।
पुलिस बुधवार को कांशीराम कालोनी निवासी नगरपालिका के सफाईकर्मी राजू बाल्मीकि और उसकी पत्नी के साथ की गई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। हड़ताल और कोतवाली के घेराव की जानकारी पर एसडीएम रामबहादुर वर्मा और सीओ वीपी सिंह सोलंकी पहुंचे।
इन्होंने सफाईकर्मियों से बातचीत कर आश्वासन दिया कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। सफाईकर्मियों ने चेतावनी दी कि 24 घंटे के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो फिर हड़ताल कर देंगे। रिपोर्ट दर्ज हो जाने के बाद सफाईकर्मियों ने हड़ताल वापस ले ली और कहा शुक्रवार से विधिवत सफाई कार्य किया जाएगा।
उधर, पुलिस ने राजू बाल्मीकि की तहरीर पर मोहल्ला बिरतिया निवासी सादाब के खिलाफ दलित उत्पीड़न समेत कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।