फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sanjay became the president of Northeast Railway Workers Union branch

Kannauj News: पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ शाखा के अध्यक्ष बने संजय

Mon, 28 Oct 2024 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sanjay became the president of Northeast Railway Workers Union branch
कन्नौज। पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के कन्नौज शाखा का रविवार को गठन रेलवे परिसर में किया गया। इसमें सर्वसम्मति से संजय कुमार को अध्यक्ष, राजकुमार वर्मा कार्यवाहक अध्यक्ष और अभय यादव मंत्री चुना गया। कार्यक्रम में ओबीसी और एससी-एसटी एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में केंद्रीय महामंत्री बंजरंगी दुबे ने कहा कि अब समय आ चुका एक वोट की चोट से मान्यता में बैठे सगठनों को बाहर करें। एनपीएस और ओपीएस मान्यता प्राप्त संगठन की देन है। केंद्रीय उपाध्यक्ष जेएस भदौरिया ने कहा कि आज ट्रेकमैनों का शोषण सरकार और मान्यता प्राप्त यूनियन की देन है। आज ट्रेनों का संचालन बढ़ता जा रहा है, लेकिन कर्मचारियों की संख्या दिन प्रतिदिन कम हो रही है, जो गलत नीतियों का उदाहरण है। शैलेश वर्मा ने कन्नौज शाखा के नए अध्यक्ष एवं मंत्री को बधाई दी। सूरजमल मीना ने कहा कि काम के अनुरूप कर्मचारियों की संख्या दिन प्रतिदिन कम हो रही है, जिस कारण कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ता जा रहा है। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष रघुवीर, पंकज कुमार, पंकज कश्यप, योगेश कुमार, नंदन सागर, विवेक शर्मा, नितिन, रुद्र प्रताप, वसीम मियां आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed