फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sandigdh haalaat mein vivaahita kee maut, hatya ka aarop

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 10 Jul 2019 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
sandigdh haalaat mein vivaahita kee maut, hatya ka aarop
तिर्वा(कन्नौज)। विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में कमरे में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन

जनपद कानपुर के बिल्हौर थानाक्षेत्र के अलियापुर चौराहा निवासी विद्या सागर पुत्र केदारनाथ ने पुत्री कंचन की शादी इंदरगढ़ कस्बे के रूपेश के साथ की थी। कंचन के एक तीन वर्षीय बच्चा है। बुधवार सुबह कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध अवस्था में कंचन का शव पड़ा मिला। इससे हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सूचना पर पहुुंचे मृतका के पिता व भाइयों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। हत्या का आरोप लगते ही ससुराली घर छोड़ कर फरार हो गए। मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि दहेज की मांग को लेकर पति रूपेश, ससुर बसंत, सास सुषमा, जेठ महेंद्र व जेठानी किरन उत्पीड़न करती थीं। दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुजीत वर्मा ने बताया कि मृतका के पिता विद्या सागर की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। मृतका का शव फांसी पर लटका था। ससुरालियों ने उसे उतारकर नीचे रख दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed