{"_id":"5834827f4f1c1be73413af02","slug":"samiti-mein-bade-not-na-lene-par-hangama","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति में बड़े नोट न लेने पर किसानों का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति में बड़े नोट न लेने पर किसानों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Tue, 22 Nov 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
समिति में खाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोसाइटी में पुराने नोट न लिए जाने पर किसानों ने मंगलवार को हंगामा किया। पूर्वी बाईपास पर स्थित किसान सेवा सहकारी समिति छिबरामऊ पर किसान पहुंचे तो वहां उनसे हजार और पांच सौ के नोट नहीं लिए गए। इस पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। रसूलपुर के किसान रामभान ने बताया कि वह कई दिनों से खाद के लिए समिति के चक्कर काट रहा है, लेकिन बड़े नोट लेने से मना कर दिया जाता है।
विज्ञापन
ऐसी स्थिति में उसे खाद नहीं मिल पा रही है। फसल प्रभावित हो रही है। अकबरपुर के किसान प्रवेश सिंह ने बताया कि बड़े नोट नहीं लिए गए। ग्राम खुड़ावा के किसान जिलेदार का कहना है कि पैसा होने के बाद भी उन्हें खाद-बीज नहीं मिल पा रही है। समिति में उनसे कह दिया जाता है कि छोटे नोट लेकर आओ। ऐसी स्थिति में वह खाद-बीज के लिए परेशान हैं। ग्राम भगवानपुर के सुरेंद्र ने बताया कि जब समिति में बड़े नोट नहीं लिए गए तब वह परेशान होकर किसी तरह छोटे नोटों का जुगाड़ करके लाए। इसके बाद ही उन्हें समिति से खाद मिल पाई।
विज्ञापन
उधर, समिति के सचिव बृजेश सिंह यादव ने बताया कि अभी उन्हें ऊपर से बड़े नोट लेने का आदेश नहीं मिला है। यदि वह बड़े नोट ले भी लें तो उन्हें वह कहां जमा कराएंगे। हालत यह है कि किसान समिति में आकर उनसे उलझता है, लेकिन वह उस समस्या का समाधान भी नहीं कर पाते।
विज्ञापन
प्रभावित हो रही खाद की बिक्री
किसान सेवा सहकारी समिति छिबरामऊ पूर्वी के सचिव बृजेश सिंह यादव का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 29 लाख 25 हजार 160 रुपये की खाद की बिक्री कम हुई है। पिछले वर्ष एक करोड़ 28 लाख 89 हजार 314 रुपये की खाद की बिक्री हुई थी। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष डीएपी, एनपीके व यूरिया की 2049 बोरी कम बिकी है। अभी तक 99 लाख 68 हजार 154 रुपये की खाद की बिक्री हुई है, जबकि समिति में खाद का पर्याप्त भंडार है। इसके अलावा वसूली पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ा है। समिति में लगभग 80 क्विंटल गेहूं का बीज उपलब्ध है।