फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   samajwadi party,kannauj,kannauj news,krashi kanoon

ट्रैक्टर रैली निकालने पर सपाइयों और पुलिस में नोकझोंक

Thu, 28 Jan 2021 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party,kannauj,kannauj news,krashi kanoon
रैली निकालने जा रहे सपाइयों के ट्रैक्टर रोकती पुलिस। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकालने की कोशिश पर पुलिस और सपाइयों के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस ने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय में नजरबंद कर दिया। इस दौरान सपाइयाें ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों के समर्थन में 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकालने का आह्वान किया था। मंगलवार को सदर विधायक अनिल दोहरे के नेतृत्व में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से ट्रैक्टर रैली निकालना शुरू किया। सूचना पर एसडीएम गौरव शुक्ला, सीओ शिव प्रताप सिंह और कोतवाल विकास राय पहुंच गए। अधिकारियों ने पार्टी कार्यालय पर ट्रैक्टर रैली रोक ली। इस दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने विधायक अनिल दोहरे, पूर्व विधायक कलियान सिंह दोहरे, पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, नीलू, अन्नपूर्णा राजपूत, अमित मिश्रा और सतेंद्र यादव को पार्टी कार्यालय में नजरबंद कर दिया। इससे गुस्साए सपाइयों ने नारेबाजी की। सदर विधायक ने बताया कि वह लोग किसानों के समर्थन में शांतिपूर्वक ट्रैक्टर रैली निकाल रहे थे। पुलिस ने बल का प्रयोग कर रैली नहीं निकालने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed