{"_id":"58260c564f1c1b342fb3aad9","slug":"salaries-of-full-time-teachers-including-the-warden-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्डेन सहित सभी फुल टाइम टीचरों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्डेन सहित सभी फुल टाइम टीचरों का वेतन रोका
कन्नौज
Updated Fri, 11 Nov 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
विद्यालय में वार्डेन से जानकारी लेते बीएसए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नगर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्हें कई खामियां मिलीं। बीएसए ने वार्डेन समेत सभी फुल टाइम टीचरों और लेखा लिपिक का वेतन रोक दिया। इनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने शंकरपुर रोड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर छात्राओं से विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। छात्राओं ने बताया कि पिछले कई माह से साबुन, तेल, मंजन व ब्रश नहीं मिल रहा है। भोजन भी गुणवत्तापूर्ण नहीं है। बीएसए ने वार्डेन सुनीता त्रिपाठी से इस बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि पिछले माह बजट कम आने से छात्राओं को जरूरत की चीजें नहीं मिल पाईं। स्कूल में शैक्षिक गुणवत्ता और खान-पान की व्यवस्था ठीक न होने पर बीएसए ने वार्डेन सुनीता त्रिपाठी, फुल टाइम टीचर, उर्दू शिक्षिका व लेखा लिपिक का वेतन रोक दिया। बीएसए ने इन सभी को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।
स्कूल में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में गुणवत्ता को सुधारने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनका कंट्रोल रूम बीएसए आफिस कन्नौज में होगा। इसके लिए लिपिक की तैनाती की जाएगी। वह विद्यालय की गतिविधियों पर नजर रखेगा। खामियां पाए जाने पर विद्यालय की वार्डेन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।