{"_id":"621133886d0b760f3f67e6d3","slug":"sadak-kannauj-news-knp681525266","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में कटी सड़क पर बने गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में कटी सड़क पर बने गड्ढे
विज्ञापन
sadak
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजरापुर। बरसात में पानी के तेज बहाव से सड़क पर कटान होने के बाद अधिकारियों ने सुध नहीं ली। अब इस सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। अक्सर यहां हादसे हो रहे हैं। इस वजह से वाहन चालक कई किमी का चक्कर काटकर आ रहे हैं।
पंचायत गांगेमऊ के मजरा टिकरा गांव जाने वाला तीन किलोमीटर लंबा मार्ग अक्तूबर महीने हुई बारिश से कट गया था। इससे पुरसा, जसपुरापुर सरैया, जलालपुर, बिसंधुआ, मुरैया, भुगैतापुर, गूरा, समेत कई गांवों के हजारों लोगों को आए दिन आवागमन में दिक्कतें होती हैं। अफसरों की अनदेखी से यहां गड्ढे हो गए हैं। जगराम, दिनेश, राहुल, वीरेंद्र, बबलू, छोटे ने बताया कि शिकायत के बाद सुनाई नहीं हुई है। प्रधान रामानंद का कहना है कि टिकरा गांव जाने वाले दोनों रोड बारिश से खराब हो गई है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को अवगत कराया जा चुका है। जल्द कार्य शुरू होने का आश्वासन मिला है।
टिकरा के चांद भदौरिया का कहना है कि गड्ढों के कारण सड़क काफी बदहाल है। इससे कई किलोमीटर का चक्कर लगा कर वाहन चालक सफर तय करने के लिए मजबूर हैं। विभागीय अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
गांव टिकरा के सोनू का कहना है कि बरसात में सड़क किनारे हर वर्ष कटान हो जाता है। इससे चौपहिया वाहन निकल नहीं पाते। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की अनदेखी का खामियाजा क्षेत्र लोगों को उठाना पड़ता है।
गांव के राकेश कुमार का कहना है कि गांव जाने वाली सड़क पर मोड़ होने के कारण रात के समय बाइक चालक गड्ढे का अनुमान नहीं लगा पाते है। इससे हादसे हो रहे हैं। मांग के बाद गड्ढा मुक्त नहीं कराए गए।
टिकारा गांव के अनुज का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से इलाकाई जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। हर साल सड़क कट जाती। पानी निकासी की व्यवस्था की जाए तो समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।