फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sabhee jilon mein sthaapit hongee korona testing laib: seeem

सभी जिलों में स्थापित होंगी कोरोना टेस्टिंग लैब: सीएम

Tue, 07 Apr 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
sabhee jilon mein sthaapit hongee korona testing laib: seeem
कन्नौज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जिले के मीडियाकर्मियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे जरूरी कदमों पर चर्चा की। उन्होंने कोरोना टेस्टिंग के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में टेस्टिंग लैब बनाने की बात कही।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि किसानों से लेकर व्यापारियों तक खाद्य सामग्री और दवा पहुंचाने, किसानों तक खाद पहुंचाने, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने जैसे बिंदुओं को ध्यान में रखकर 11 प्रमुख सचिवों के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। लॉकडाउन की तिथि 14 अप्रैल से आगे बढ़ाने के सवाल पर कहा कि उनके लिए लोगों की सुरक्षा पहले अहमियत रखती है। 12 या फिर 13 अप्रैल को बैठक बुलाकर इस मुद्दे पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि प्रदेश में अभी तक कोरोना के जितने मामले सामने आए हैं उनमें आधे से ज्यादा यानी 55 फीसदी तब्लीगी जमात के हैं। प्रदेश में 308 कोरोना मामलों में 168 तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों के हैं। जब कोरोना संक्रमण का प्रदेश में पहला मामला सामने आया तब जिले में एक भी टेस्टिंग लैब नहीं थी। अब 10 हैं। प्रदेश में 24 मेडिकल कालेज हैं, इनमें से 10 में कोविड-19 टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध है। जल्द ही शेष 14 में भी यह सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा की अध्यक्षता में एक कमेटी की गठन किया गया है। कोरोना महामारी से जारी जंग में अभी तक मीडिया की भूमिका को भी सीएम ने सराहा। उन्होंने कुछ जिलों के पत्रकारों से राय भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed