फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sabase thanda raha shanivaar, paara 16 se nau digree par pahuncha

सबसे ठंडा रहा शनिवार, पारा 16 से नौ डिग्री पर पहुंचा

Sun, 22 Nov 2020 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
sabase thanda raha shanivaar, paara 16 se nau digree par pahuncha
गर्म कपड़े पहन कर खड़ी महिला व युवती। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। पहाड़ी इलाकों में बर्फवारी से मैदानी क्षेत्रों में ठंडक बढ़ गई। शनिवार सुबह पांच बजे पारा नौ डिग्री पर पहुंच गया। साथ ही 23.3 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने से गलन बढ़ गई। लोग शरीर को गर्म कपड़ों से ढककर बाहर निकले।
विज्ञापन

दीपावली के दूसरे दिन तेज व रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे मौसम में अचानक बदलाव आ गया। पारा गिर रहा है। शनिवार अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 27.02 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.01 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16.04 डिग्री सेल्सियस था। एक दिन में न्यूनतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट से सर्दी बढ़ गई है। गलन से लोग कंपकंपा रहे हैं। शनिवार को दिनभर तेज धूप खिली रही। गलन के कारण धूप से खास राहत नहीं मिली। लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार रात कोहरा भी पड़ा। कोहरे के बीच हवा चलने से सर्दी और बढ़ गई। सर्दी से निजात पाने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। शहर से लेकर गांवों में अलाव जलने लगे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार जिस तेजी से तापमान गिर रहा, उससे आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को पिलाएं गर्म पानी: डॉ. सुरेश यादव
जिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश यादव ने बताया कि सुबह और शाम को बच्चों को घर से न निकलने दें। सर्दी में बच्चों को गर्म पानी दें। बुखार से लेकर अन्य प्रकार की बीमारियों के लक्षण मिलते ही बाल रोग चिकित्सक से सलाह लें।
पांच दिन में यूं गिरा पारा(डिग्री सेल्सियस में)
तारीख न्यूनतम पारा अधिकतम पारा
17 16 28
18 17 27
19 16 26
20 16 26
21 09 27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed