{"_id":"5efb7d0b8ebc3e43053a4002","slug":"saavan-mein-bhakton-ke-lie-nahin-khulenge-bhole-ke-darabaar-kannauj-news-knp568535938","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन में भक्तों के लिए नहीं खुलेंगे भोले के दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन में भक्तों के लिए नहीं खुलेंगे भोले के दरबार
विज्ञापन
बाबा गौरी शंकर मंदिर में पुजारी।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सावन के किसी सोमवार को इस बार भक्तों के लिए भोलेनाथ के दरबार नहीं खुलेंगे। जिले में कांवड़ यात्राएं भी नहीं निकाली जा सकेंगी। गंगाघाट और बाबा गौरीशंकर मंदिर परिसर में मेले भी नहीं लगेंगे। कोरोना के संक्रमण के कारण प्रशासन ने एहतियातन ये कदम उठाया है।
सावन महीने छह जुलाई से शुरू हो रहा है। भगवान शिव की आराधना के इस विशेष महीने की शुरुआत सोमवार से हो रही है। इस बार सावन में पांच सोमवार होंगे। सावन के सोमवार को प्रमुख शिवालयों में हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं। भक्तों की भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होना मुश्किल है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में 236 पहुंच चुकी है। इसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने मंदिर समितियों के साथ बैठक की। इसमें सावन में शिवालय भक्तों के लिए न खोलने पर आम सहमति बनी। प्रमुख मंदिर समितियों ने भक्तों से सावन में भगवान शिव की आराधना अपने अपने घरों में ही करने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बड़े शिवालयों में केवल पुजारी ही पूजा करेंगे, आम भक्तों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। कांवड़ यात्राओं पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। घर के आसपास के शिवालयों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भक्त पूजा कर सकते हैं। कंटेनमेंट जोन के मंदिर पूरी तरह बंद रहेंगे।