{"_id":"60d6165e8ebc3e343612aea5","slug":"saas-se-jhagade-ke-baad-garbhavatee-bahoo-ne-phaansee-lagaee-kannauj-news-knp6364455184","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास से झगड़े के बाद गर्भवती बहू ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सास से झगड़े के बाद गर्भवती बहू ने फांसी लगाई
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। इलाके के चांदापुर गांव में मोबाइल खो जाने पर सास-बहू में झगड़ा हो गया। इसके बाद गर्भवती बहू शुक्रवार सुबह आठ बजे कमरे में धोती के सहारे फंदे पर लटकी मिली। पति ने आत्महत्या की बात कही है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। अब दोनों पक्षों में समझौते की पंचायत चल रही है।
हाथरस जिले के गिरधापुर निवासी गविंद लोरी ने बताया कि बहन रीना(23) की शादी थाना तालग्राम के चांदापुर निवासी राजेश कुमार बंजारा से 20 जुलाई 2020 को हिंदू रीति रिवाज के साथ की थी। ससुराल के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। यह अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने की वजह से बहन का उत्पीड़न करने लगे। शुक्रवार सुबह ससुरालीजनों ने हत्या कर फंदे पर लटका दिया।
दूसरी ओर महिला के पति राजेश कुमार का कहना है कि परिवार में मोबाइल खोने के पीछे विवाद हो गया था। वह सुबह खेत पर काम करने चले गए। घर में रीना अकेली थीं। फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल मामले की जांच करा रहे हैं।