फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ruchi's parents will meet the Chief Minister, the government will provide justice: Nandi

मुख्यमंत्री से मिलेंगे रुचि के माता-पिता, सरकार दिलाएगी न्याय : नंदी

Thu, 22 May 2025 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Ruchi's parents will meet the Chief Minister, the government will provide justice: Nandi

विज्ञापन

तालग्राम (कन्नौज)। औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल नंदी ने कहा कि निजी अस्पताल में गलत इलाज से छात्रा रुचि उर्फ लाडो की मौत की जांच होगी और दोषियों को दंड मिलेगा। सरकार पीड़ित परिवार के साथ है और उन्हें न्याय दिलाया जाएगा। रुचि के माता-पिता को मुख्यमंत्री से भी मिलवाया जाएगा। वह बुधवार को क्षेत्र के बेहटा खास गांव पहुंचे थे।
नंदी भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया के साथ सुबह बेहटा खास गांव पहुंचे। वहां उन्होंने पीड़ित पिता राजेश गुप्ता से घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। उन्होंने रुचि की मां से भी बात की तो वह रोने लगीं। इस पर मंत्री भी भावुक हो गए और बोले कि सरकार हर हाल में न्याय दिलाएगी। दोषियों पर कार्रवाई होगी। निर्दोष का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। परिजनों ने लाठी चार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों और सीओ सिटी पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, देवेंद्र देव, सौरभ गुप्ता, आलोक गुप्ता, सीएमओ डॉ स्वदेश गुप्ता, एएसपी अजय कुमार, एडीएम आशीष कुमार सिंह, एसडीएम ज्ञानेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी मंत्री को ज्ञापन देकर पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




घायल महिलाओं और लोगों ने अपने-अपने जख्म और लाठीचार्ज का वीडियो दिखाते हुए पुलिस बर्बरता की पूरी कहानी रोते हुए सुनाई। लोगों ने मंत्री को बताया कि पुलिस ने चार बार लाठीचार्ज किया। कई घायल अभी भी अस्पताल में हैं। इस दौरान रोते हुए छात्रा की मां बेहोश हो गई। पानी के छींटे मार कर महिलाओं ने संभाला।


वैश्य समाज के लोगों ने एक जनप्रतिनिधि पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा को सबसे ज्यादा चंदा और वोट समाज देता है लेकिन सर्व समाज द्वारा न्याय मांगने पर बरसाई गई लाठियों की आवाज पक्षपात करने वाले जन प्रतिनिधि का भविष्य बताएगा। मौके पर पहुंचे एक जन प्रतिनिधि पर वैश्य समाज के युवाओं ने पक्षपात का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed