{"_id":"612bcd668ebc3e79ce55afee","slug":"robbery-exposed-on-tirwa-road-two-arrested-kannauj-news-knp6490210100","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिर्वा रोड पर हुई लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिर्वा रोड पर हुई लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में लूट के आरोपी। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। तिर्वा रोड पर अधिवक्ता समेत चार लोगों से लूट की घटना में शामिल दो अरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामदगी के आधार पर इनके खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज किए हैं।
सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के तिर्वा रोड़ पर 15 अगस्त से बीस अगस्त के बीच लूटपाट की चार घटनाएं र्हुइं। इसमें नशीला पाउडर सुंघाकर अधिवक्ता, बाइक मिस्त्री, किसान और दंपती से लूट की गई थी। लूट की घटना में शामिल तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बलनपुर बुद्धापुर्वा गांव के गोलू गिहार और सागर गिहार को हरदोई मोड़ तिराहा से पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पंचायत चुनाव के नामांकन के दिन तिर्वा में चोरी की हुई अपाचे बाइक, पांच मोबाइल फोन, करीब दस हजार रुपये, एक किलो
नशीला पाउडर, एक तमंचा 315 बोर और दो कारतूस बरामद किए हैं। रविवार को पांच मोबाइल में से चार की पीड़ितों ने पहचान कर ली। पुलिस जिले के अन्य थानों से संपर्क कर घटनाओं के बारे में जानकारी ले रही है। सदर कोतवाली पुलिस ने दोनों युवकाें के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज कर जेल भेज दिया।