{"_id":"62e975c374449903ea5e0b9e","slug":"roadways-bus-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp7108952129","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : गोवर्धन एक्सप्रेस रोडवेज से तीर्थ यात्री कर सकेंगे गोवर्धन दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : गोवर्धन एक्सप्रेस रोडवेज से तीर्थ यात्री कर सकेंगे गोवर्धन दर्शन
विज्ञापन
कन्नौज। आजादी के अमृत महोत्सव पर जिले के लोगों को गोवर्धन एक्सप्रेस बस की सौगात मिलने जा रही है। लोग अब आसानी से मथुरा और वाराणसी के धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे।
शासन के निर्देश पर जिले के वीर सपूत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गोवर्धन लाल कनौजिया के नाम से रोडवेज बस मथुरा के लिए चलाई जाएगी। 15 अगस्त से चलने वाली इस रोडवेज बस का नाम गोवर्धन एक्सप्रेस होगा। यह शहर के बस अड्डे से रवाना होगी। गोवर्धन से लेकर बांके बिहारी, कृष्ण जन्म भूमि, बरसाना समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर पहुंचेगी।
वहीं एक बस बनारस के लिए संचालित होगी। अभी इस रोडवेज बस के नाम का चयन नहीं हो सका है। एआरएम सुदेश कुमार निगम से बताया कि नौ अगस्त को शासन से बसें मिल जाएंगी। ये बसें आधुनिक बीएस-06 हैं। मथुरा जाने वाली बस का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गोवर्धन लाल कनौजिया के नाम से गोवर्धन एक्सप्रेस होगा। बनारस जाने वाली बस का अभी नामकरण नहीं हो सका है।