फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Roadways bus Hartatak death of businessman

रोडवेज बस में व्यापारी की हार्टअटैक से मौत

Fri, 18 Nov 2016 11:54 PM IST
कन्नौज
कन्नौज Updated Fri, 18 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus Hartatak death of businessman
कोतवाल को जानकारी देते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से अंबेडकरनगर जा रहे चावल व्यापारी को रोडवेज बस में अचानक दिल का दौरा पड़ गया। परिचालक उसे कोतवाली लाया। यहां से पुलिस ने उसे सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान व्यापारी की मौत हो गई। व्यापारी के बैग से पुलिस को चार लाख 13 हजार रुपये भी मिले हैं।
विज्ञापन


 बुलंदशहर डिपो की बस कोतवाली के बाहर देर रात रुकी। परिचालक माधव सिंह ने कोतवाल राजबहादुर सिंह को बताया कि बस में एक अधेड़ व्यक्ति बेहोश हो गया है। पहले तो पुलिस ने  जहरखुरानी का मामला समझा। उसे सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने हार्टअटैक होने की बात कही। थोड़ी देर बाद उस व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस को  बैग की तलाशी में चार लाख 13 हजार 450 रुपये  मिले। बैग में मिले कागजातों में लिखे नंबरों पर पुलिस ने सूचना दी तो शुक्रवार दोपहर मृतक का पुत्र जनपद अंबेडकरनगर के थाना अहरौली अंतर्गत ग्राम गोराबसंतपुर निवासी सर्वेश कुमार शर्मा आया। उसने बताया कि  पिता रामनरेश पुत्र जुगुलकिशोर शर्मा चावल व्यापारी हैं। वह व्यापार के सिलसिले में दो दिन पहले दिल्ली गए थे। वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। वह शव को लेकर अंबेडकरनगर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed