{"_id":"08aa00c8c60f13fbc3f32f3ba7bacdfa","slug":"road-construction-demand-from-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से लगाई सड़कें बनवाने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से लगाई सड़कें बनवाने की गुहार
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
Updated Fri, 02 Jan 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के सदर विधायक अनिल दोहरे ने कन्नौज विधानसभा क्षेत्र के आधा सैकड़ा से अधिक गांवों के लोगों की आवागमन की समस्या का समाधान कराने के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। उन्होंने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 11 सड़कें बनवाने के लिए सीएम को मांगपत्र भेजा है।
सपा विधायक ने कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी से खुदलापुर होते हुए जलालाबाद गौरियापुर मार्ग तक 3.5 किमी, बदलेपुरवा अनौगी से जीएसएसटी मार्ग मतौली होते हुए जलालपुर तक 4 किमी, गांव उमरायपुरवा से लोहंगापुर होते हुए भूड़पुरवा तक 3 किमी, पचोर धोबीघाट मार्ग से गोपालपुर सिंहपुर पालन पुरवा होते हुए सुजानसराय तक 3.5 किमी, ठठिया जनखत मार्ग से छतरपुर होते हुए मियांपुर तक 3.5 किमी, श्यामपुर धौरारा से मिड़ईपुरवा तक 3 किमी, एमा पुल जनखत से मुंशीपुर तक 3 किमी, खेड़ा अनौगी में मास्टर धनीराम दोहरे के घर के सामने से मंगलीपुरवा तक 3 किमी, मझपुरवा से किस्सापुरवा तक 3 किमी, बघवा जनखत से गुमानीपुरवा तक 3.5 किमी लंबा मार्ग निर्माण का प्रस्ताव भेजा है।
मौजूदा समय में ये रास्ते या तो जर्जर हैं या फिर कच्चे। इससे गांव वालों को आवागमन के वक्त भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जरा सी बारिश होने पर इन रास्तों से वाहन तो दूर पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को मंडी तक अपनी फसल, सब्जियां ले जाने, कृषि यंत्र खाद आदि मार्केट से खरीदकर गांव तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।