फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   RLD district president took membership of Congress

रालोद जिलाध्यक्ष ने ली कांग्रेस की सदस्यता

Mon, 12 Jul 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
RLD district president took membership of Congress
छिबरामऊ (कन्नौज)। डाकघर के पास स्थित पार्टी कार्यालय पर कांग्रेसियों की बैठक हुई। रालोद जिलाध्यक्ष समेत सपा, बसपा व भाजपा छोड़कर 40 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री प्रकाश प्रधान, प्रदेश सचिव विजय मिश्रा का माल्यार्पण कर रालोद जिलाध्यक्ष सईद खां, अनिल शुक्ला, अजय चतुर्वेदी और इकराम अंसारी सहित आधा सैकड़ा लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से महंगाई चरम पर पहुंच गई है। पेट्रोल, डीजल, गैस सिलिंडर व सरसों के तेल सहित रोजमर्रा में प्रयोग होने वाली वस्तुओं के दाम सातवें आसमान पर हैं। भाजपा सरकार जनता को लूटकर जेबें भरने का काम कर रही है। सपा, बसपा और भाजपा से जनता का मोहभंग हो चुका है। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की ओर रुख करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश कोआर्डिनेटर संजय पौल, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव विनोद दुबे उर्फ पप्पू, जिला उपाध्यक्ष विनोद दुबे, ओमकुमार अग्निहोत्री, आदेश श्रीवास्तव, सरफराज हुसैन, आरिफ खां, सौरभ त्रिपाठी, बहार कुरैशी, धर्मेंद्र सविता, रमेश तोमर, शाकिर अली, शिवनाथ व शोएब रजा सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed