फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Rifle on table in block office, block chief on chair

ब्लाक कार्यालय में मेज पर राइफल, कुर्सी पर ब्लाक प्रमुख

Mon, 06 Sep 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Rifle on table in block office, block chief on chair
जलालाबाद ब्लाक में अपने ऑफिस में मेज पर असलहा रखकर बैठीं ब्लाक प्रमुख प्रतिभा दोहरे व उनके पति अव - फोटो : KANNAUJ
जलालाबाद (कन्नौज)। जलालाबाद ब्लाक प्रमुख प्रतिभा दोहरे का ब्लाक कार्यालय में पति के साथ मेज पर रखी मोडिफाइड राइफल की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा से नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख प्रतिभा दोहरे पहली बार ब्लाक प्रमुख बनी हैं। वह पति अवनीश दोहरे के साथ सोमवार को ब्लाक कार्यालय आईं। पति अवनीश दोहरे के साथ मेज पर राइफल रखकर फोटो और वीडियो वायरल हो गया। इस संबंध में ब्लाक प्रमुख के पति अवनीश दोहरे से बात करने का कई बार प्रयास किया गया। उन्होंने मोबाइल फोन नहीं उठाया। इससे उनका पक्ष नहीं जाना जा सका। वहीं खंड विकास अधिकारी सरला देवी ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया।
विज्ञापन

इस मामले में सीडीओ आरएन सिंह का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। सुरक्षा का खतरा है तो राइफल को साइड में भी रखा जा सकता था। इसकी जांच करा ली जाएगी कि आखिर किस वजह से राइफल को मेज पर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed