फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Review :complaints of police officers

पुलिस अफसरों ने की शिकायतों की समीक्षा

Sun, 08 Feb 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sun, 08 Feb 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Review :complaints of police officers
सदर कोतवाली में प्रोजेक्ट आइना के तहत क्षेत्राधिकारी सदर ने एक सप्ताह के दौरान आई शिकायतों व दर्ज हुई एनसीआर की समीक्षा ली। इस दौरान उन्होने कई फरियादियों को बुलाकर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी हासिल की। क्षेत्राधिकारी करन सिंह के मुताबिक करीब दो दर्जन एनसीआर दर्ज की गई थी। जिसमें चिकित्सीय मुआयना के बाद तीन मामले तरमीम किए गए।
विज्ञापन


 वहीं कई शिकायती प्रार्थनापत्रों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उठाकर शांति भंग में भेजा। कोतवाली प्रभारी भुल्लन यादव को निर्देश दिए गए कि वह चौकी प्रभारियों द्वारा किए जाने वाले कार्यो की समीक्षा करते रहें। जिससे फरियादियों को न्याय मिल सके।
विज्ञापन


इस मौके पर एसएसआई रवींद्रनाथ यादव, शेख अहमद, रामप्यारे, रजनीश यादव अन्य मौजूद रहे। तिर्वा प्रतिनिधि के मुताबिक अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य ने प्रोजेक्ट आइना के तहत तिर्वा कोतवाली में करीब दो दर्जन फरियादियों से रूबरू हुुए। इन सभी से शिकायतों के निस्तारण के मामले में जानकारियां ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतों पर हुई कार्रवाई के मामले में पूछा। कई मामले ऐसे थे जिनमें एनसीआर दर्ज होने के बाद समझौते हो गए थे। इस पर उन्होंने फरियादियों से पूछा कि वह समझौते से संतुष्ट हैं अथवा नहीं। पुलिस व अन्य दवाब में जबरन तो समझौते नहीं किए। करीब आधा दर्जन फरियादियों ने समझौतों पर अपनी मुहर लगाई। बाद में उन्होंने लंबित विवेचनाओं की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed