{"_id":"684879bf4de2a8f59a0ff0fb","slug":"revenue-team-arrived-for-measurement-women-poured-diesel-on-themselves-kannauj-news-c-214-1-knj1005-132019-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पैमाइश के लिए पहुंची राजस्व टीम, महिलाओं ने खुद पर उड़ेला डीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पैमाइश के लिए पहुंची राजस्व टीम, महिलाओं ने खुद पर उड़ेला डीजल
विज्ञापन
हाथों में डीजल की बोतल पकड़ हंगामा करती महिलाएं।
- फोटो : हाथों में डीजल की बोतल पकड़ हंगामा करती महिलाएं।
छिबरामऊ। विशुनपुर हासिलपुर के सौरिख रोड स्थित बंजर जमीन की पैमाइश के लिए मंगलवार को राजस्व टीम के पहुंचते ही महिलाओं ने अपने ऊपर बोतल से डीजल उड़ेल लिया। महिला पुलिस कर्मियों ने बल प्रयोग कर डीजल से भरी बोतलें व माचिस छीनकर मौके से हटाया। इसके बाद राजस्व व चकबंदी टीम ने पैमाइश कर जमीन की निशानदेही करा सकी।
नायब तहसीलदार रामप्रकाश के नेतृत्व में कानूनगो प्रेमकिशन मिश्रा, लेखपाल विमल मिश्रा, प्रशांत त्रिपाठी, चकबंदी कानूनगो अजय व पुलिस टीम के साथ विशुनपुर हासिलपुर के सौरिख रोड के किनारे स्थित जमीन की पैमाइश करने पहुंचे थे। पैमाइश शुरू होते ही वहां पहले से मौजूद महिलाओं ने हाथों में पकड़े बोतलों से डीजल अपने ऊपर उड़ेल लिया और आत्मदाह करने की धमकी देते हुए हंगामा शुरू कर दिया। टीम के साथ आई महिला पुलिस कर्मियों ने हंगामा कर रही महिलाओं के हाथों से बोतलें व माचिस छीन कर मौके से हटाया।
नायब तहसीलदार ने बताया कि जिला पंचायत कोटे से सौरिख रोड पर यात्री प्रतीक्षालय के लिए जमीन मांगी गई थी। गाटा संख्या 730 की 10 डिसमिल भूमि बंजर में दर्ज है। यात्री प्रतीक्षालय के लिए इसी जमीन की पैमाइश कर सीमांकन करा दिया गया है। इसी जमीन के पास में कुछ लोगों की जमीन है। इन लोगों ने जमीन पर पैमाइश होने की आशंका के तहत हंगामा किया था जबकि उनका जमीन से लेना देना नहीं था। पैमाइश पूरी होने के बाद महिलाएं खुद ही हंगामा बंद कर चली गईं।