फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   result of cbse 12th

मेहनत जीतोड़, सफलता बेजोड़

Sun, 22 May 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Sun, 22 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
result of cbse 12th
टापर छात्र को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद देते परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सीबीएसई के 12वीं के रिजल्ट में जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने दूसरे वर्ष विद्यालय का दबदबा कायम रखा। नंबरों की हुई बारिश को देखकर छात्र गदगद हो उठे। जवाहर नवोदय विद्यालय के स्वामित्व मिश्रा 94.4 फीसदी अंक लाकर जिला टापर बने। जेपीएस विद्यालय के छात्र अंकुर सिंह ने 94 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में दूसरे स्थान पर रहे। सीबीएसई केे 12वीं के रिजल्ट को लेकर छात्र सुबह से उत्साहित थे।
विज्ञापन


बाहर बजे के बाद रिजल्ट की घोषणा के बाद छात्रों ने अपने नंबर देखे तो टाप करने वाले छात्र खुशी से फूले नहीं समाए, उन्होंने परिजनों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। जलालाबाद प्रतिनिधि के मुताबिक जवाहर नवोदय विद्यालय अनौगी में टीचर पंकज मिश्रा के बेटे स्वामित्व मिश्रा ने 94.4 फीसदी अंक पाकर जिला टाप किया। छात्र अजीत कुमार पुत्र श्रीकृष्ण पाल, विवेक कुमार पुत्र रामलखन ने 90.4 फीसदी अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन


प्रतीक्षा त्रिपाठी ने 89.4 अंक प्राप्त किए। प्रभात कुमार 89.2, विशाल कटियार 89.2, विद्यालय के प्रधानाचार्य एम सक्सेना की पुत्री वेदा प्रधान ने 88.6, आयुष्मान 88.4, शैली पटेल 88, प्रांजति यादव 87.4 अंक हासिल किए। विद्यालय से इंटरमीडिएट की परीक्षा में 40 छात्र बैठे। इसमें सभी ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। इसमें 24 विशेष योग्यता के साथ पास हुए हैं। जिला मुख्यालय पर स्थित जेपीएस विद्यालय के अंकुर सिंह ने 94 फीसदी अंक प्राप्त किए। फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ में मयंक कुशवाह 92.80, सृजल द्विवेदी 81.43 फीसदी अंक प्राप्त किए। फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायो में दीप्ती कुशवाह 91.60, अभिषेक गुप्ता 88.80, मिलन कुशवाह 83.40 फीसदी अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कामर्स में अंशिका कपूर 84.60, कोमल सक्सेना 81, तरुण कुशवाह 76.60 फीसदी अंक मिले। छात्रों के बेहतर प्रदर्शन पर प्रधानाचार्य संजय शुक्ला व प्रबंधक अवधेश कुमार मिश्रा ने छात्रों को मुंह मीठा कराकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सेंट जेवियर्स विद्यालय के छात्रों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। प्रद्युमन त्रिपाठी 88, अभिनव शुक्ला 86.2, आशीष कनौजिया 84.4, फात्मा इस्लाम 82.8, गुफरान खान 85.8, शैर्या सिंह 83.8, शाहिल सक्सेना 83.2, सोनल मेहरोत्रा 80.6 फीसदी अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने छात्रों को मुंह मीठा कराकर आगे अच्छा कॅरियर चुनने को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed