फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Rescue truck tractors entered UP 100

ट्रक को बचाने में ट्रैक्टर में घुसी यूपी 100

Fri, 16 Dec 2016 12:12 AM IST
कन्नौज
कन्नौज Updated Fri, 16 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rescue truck tractors entered UP 100
दुर्घटना के बाद यूपी 100 की हालत। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार की यूपी 100 सेवा के उद्घाटन समारोह में शामिल होने जा रही गाड़ी मानपुर गांव के सामने ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर में घुस गई। तेज धमाके के साथ हुए एक्सीडेंट से गाड़ी में सवार एक हेड कांस्टेबिल सहित दो कांस्टेबिल गंभीर घायल हो गए। ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रैक्टर चालक मौका पाकर भाग निकला। पीछे से आ रही पुलिस की गाड़ियों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दो सिपाहियोें की हालत गंभीर होने पर 108 एंबुलेंस से कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


गुरुवार को तिर्वा के राजकीय मेडिकल कालेज में यूपी 100 के शुभारंभ का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यूपी 100 की एक गाड़ी मानपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक को बचाने के प्रयास में दूसरी साइड से आ रहे ट्रैक्टर में घुस गई। तेज धमाके के साथ हुई टक्कर में गाड़ी के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार एचसीपी मदनपाल सिंह, कांस्टेबिल उमेश पुत्र रंग बहादुर (40) व अरविंद कुमार पुत्र गेंदालाल (33) गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे आ रही पुलिस की अन्य गाड़ियों में सवार पुलिस कर्मियों ने इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एचसीपी मदनपाल की हालत खतरे से बाहर है।  कांस्टेबिल उमेश पुत्र रंग बहादुर (40) व अरविंद कुमार पुत्र गेंदालाल (33) को कानपुर  रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed