फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Republic Day celebrated in style

शान से मनाया गणतंत्र दिवस

Wed, 27 Jan 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज। Updated Wed, 27 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Republic Day celebrated in style
कन्नौज। 67 वां गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी व अर्द्ध सरकारी भवनों पर तिरंगे को फहराया गया। पुलिस लाइन में आयोजित रैतिक परेड की मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने सलामी ली।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिनेश कुमार पी, विकास भवन में सीडीओ उदयराज यादव, सदर तहसील में एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष शिल्पी कटियार, जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला न्यायाधीश जयमंगल शर्मा, बीएसए कार्यालय में बीएसएम रामकरन वर्मा, डीएसओ कार्यालय में जिला पूर्ति अधिकारी संतोष कुमार, बीडीओ कार्यालय में साधना दीक्षित ने तिरंगा फहराया। इसी तरह सेंट जेवियर्स विद्यालय में प्रबंधक सुनील कुमार सिंह, जेपीएस में प्रबंधक अवधेश कुमार मिश्रा, कानपुर पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य मोबीना कामरान, कन्नौज पब्लिक स्कूल में प्रदीप तिवारी, रानी देवी इंटर कालेज में प्रबंधक आरडी पाल, माया देवी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य योगेंद्र पाल, अशोक इंटर कालेज में प्रबंधक अशोक दुबे, कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य राधेश्याम द्विवेदी, नोबल हार्ट में प्रबंधक कृष्ण चंद्र गुप्ता, सरस्वती शिशु मंदिर कानूनगोयान में प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, पीएसएम डिग्री कालेज में प्राचार्य सुनीति मिश्रा, शहीद चंद्रभान सिंह मेमोरियल में प्रबंधक ग्रीशभान सिंह, केवीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक रामवीर सिंह बघेल, केवीएस शिक्षा सदन में प्रबंधक विश्वनाथ सिंह ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में डीएम, एसपी, ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अनंतराम, गोवर्धनलाल कनौजिया, रामसनेही पांडेय, कालीचरण को शाल, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान छिबरामऊ व कन्नौज नगर के विभिन्न विद्यालयों की छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति से जुड़े हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों को पेश कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर विधायक अनिल दोहरे, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजू कटियार, जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर कक्ष में प्रदेश कांग्रेस को जोनल प्रवक्ता विवेक नरायन मिश्रा, गोविंद माधव सेवा समिति में प्रधानाचार्य महेश चंद्र, आम आदमी पार्टी ने सरायमीरा में, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड में मेजर बीएस तोमर, जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर अध्यक्ष विजय मिश्रा, अहिल्याबाई होल्कर सेवा के जिलाध्यक्ष सुधीर पाल ने ध्वजारोहण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed