फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Report on 80 unknown in blocking the dead body

Kannauj News: शव रखकर जाम लगाने में 80 अज्ञात पर रिपोर्ट

Mon, 30 Jan 2023 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Report on 80 unknown in blocking the dead body
तिर्वा। सड़क हादसे में मासूम की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगाने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की। जाम लगाकर हंगामा करने 80 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के त्रिमुखा गांव निवासी मोतीलाल 28 जनवरी को पत्नी रामसखी और छह वर्षीय बेटे लवकुुश के साथ साइकिल से खेतों की ओर जा रहा था। इस दौरान रूपपुर गांव के पास लोडर की टक्कर से दंपती घायल हो गए थे जबकि लवकुश की मौत हो गई थी। रविवार को तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर ग्रामीणों और परिजनों ने लवकुश का शव रखकर मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया था। सोमवार को पुलिस ने जाम लगाने वाले 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाली प्रभारी डॉ. महेशवीर सिहं ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed