{"_id":"66f458c591d8e15c0f060400","slug":"report-on-11-people-for-destroying-plants-kannauj-news-c-214-1-knj1005-119016-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पौधे नष्ट करने पर 11 लोगों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पौधे नष्ट करने पर 11 लोगों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
तालग्राम। वन विभाग की ओर से तालग्राम क्षेत्र में रोपे गए पौधों को उखाड़ कर नष्ट कर देने का मामला सामने आया है। वन दारोगा ने 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
औरैया के थाना एरवा कटरा गांव रम्पुरा निवासी रामआसरे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गुरसहायगंज वन रेंज में वन दारोगा के पद पर तैनात हैं। 23 सितंबर 2024 को वन दारोगा राजकुमार शाह सेक्सन अधिकारी के साथ वन क्षेत्र बिरौली तालग्राम का निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान विभाग की ओर से रोपे गए 90 प्रोसपिस के पौधों को उखाड़ कर नष्ट कर दिया गया था। लोगों से जानकारी की गई तो पता चला कि मायापुर्वा निवासी रजनेश, वीरपाल, अवधेश, रामनिवास, नीरज, राजेश, सर्वेश और भुलानी गांव निवासी राजीव, शैलेंद्र, अंकित, आजाद ने पौधों को नष्ट किया हैं। थाना प्रभारी शशीकांत कनौजिया का कहना है कि वन विभाग के दारोगा की तहरीर के आधार पर वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।