फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Report of assault against 20 named and 14 unknown

Kannauj News: 20 नामजद व 14 अज्ञात के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट

Mon, 17 Apr 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 17 Apr 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Report of assault against 20 named and 14 unknown
तिर्वा। मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान कई लोग घायल भी हो गए। जिन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने अशांति फैला रहे करीब 20 नामजद व 14 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। औसेर पुलिस चौकी प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि शनिवार रात को गश्त कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि पुरईपुर्वा गांव में मारपीट व पथराव हो गया है। मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। मारपीट होने पर एक पक्ष से सुनील कुमार, शिवकांत, कमल किशोर, उपेंद्र, मुरारी लाल, पिंकी देवी और सुनील को चोटें आई। दूसरे पक्ष से गिरजेश कुमारी, रवि, उमा देवी, बलराम व अभिषेक घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी। जिस वजह से चौकी प्रभारी ने खुद ही दोनों पक्षों पर रिपोर्ट दर्ज की। रिपोर्ट में एक पक्ष से कमल किशोर, सुनील, शिवकांत, उपेंद्र, राजेश, ज्ञान सिंह, रोहित, राकेश, मुरारी, अजय व सात लोग अज्ञात पर कार्रवाई की है। वहीं दूसरे पक्ष के बलराम, मोहित, रजनीश, आलोक, नरेंद्र, कृष्ण कुमार, रवि, बृजेश कुमारी, चंद्र शेखर, अवनीश व सात अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। ठठिया थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed