फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Report filed on the bike rider on the death of the teenager

Kannauj News: किशोर की मौत पर बाइक सवार पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 16 Jul 2023 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Report filed on the bike rider on the death of the teenager

विज्ञापन

तिर्वा। बाइक की टक्कर से किशोर की मौत होने की घटना में मामा की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है ।

कोतवाली क्षेत्र चिंतापुरवा गांव निवासी सुखदेव ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 12 वर्षीय नोयडा निवासी भांजा राहुल कठेरिया चिंतापूर्वा स्थित ननिहाल में रहता था। शुक्रवार देर शाम आठ बजे राहुल घर का सामान लेने के लिए दुकान गया था। सामान लेकर लौटते समय मेडिकल कॉलेज हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घटना में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।

वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा और शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शनिवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed