{"_id":"641752515909fbb7e30990e6","slug":"refer-pregnant-woman-from-chc-accused-of-kannauj-news-c-12-1-131376-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सीएचसी से गर्भवती महिला को रेफर\nकरने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सीएचसी से गर्भवती महिला को रेफर करने का आरोप
Sun, 19 Mar 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
तालग्राम। गर्भवती महिला को सीएचसी से निजी हॉस्पिटममें रेफर किए जाने की शिकायत परिजनों ने प्रभारी से की है। सीएचसी प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्र गदनापुर लोधी गांव निवासी गर्भवती महिला मिथलेश कुमारी पत्नी ध्रुव कुमार को परिजनों ने प्रसव पीड़ा होने पर तीन दिन पहले सीएचसी भर्ती कराया। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात एएनएम ने गर्भवती महिला को जान को खतरा बताते हुए एक निजी हॉस्पिटल में रेफर कर दिया, लेकिन निजी हॉस्पिटल में प्रसव के नाम पर भारी भरकम खर्च सुनकर दोबारा फिर स्वास्थ्य केंद्र ले आया।
इसके बाद ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स रमा पटेल ने प्रसूता का नार्मल प्रसव कराया। आरोप लगाया कि कमीशन के चलते मरीजों को रेफर किया जा रहा है। सीएचसी प्रभारी का कहना है कि आरोप सही पाए जाने पर रेफर करने वाली एएनएम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।