{"_id":"204475310d1746809ee5e2f8b4e996ef","slug":"recovered-stolen-from-cold-storage-bars-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतगृह से चुराई गई सरिया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतगृह से चुराई गई सरिया बरामद
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
Updated Wed, 27 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरसहायगंज। निर्माणाधीन शीतगृह से चुराई गई करीब सात लाख रुपये कीमत की सरिया को पुलिस ने बरामद कर दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से चालीस हजार से अधिक रुपये व अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
घटना में शामिल चार लोगों को पुलिस तलाश कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हजरतपुर में कन्नौज निवासी शहाबुद्दीन का निर्माणाधीन शीतगृह है। यहां पर निर्माण के लिए रखी करीब बीस टन सरिया चौबीस जनवरी की रात्रि एक ट्रक में लादकर चोरी कर ली गई। इस मामले में शीतगृह स्वामी ने कोतवाली में घटना का मुकदमा दर्ज कराया।
मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक रमेश चंद्र पांडेय ने जसोदा चौकी प्रभारी लालचंद्र यादव व हमराहियों के साथ सुराग मिलने पर ग्राम जसोदा के निकट एक गड्ढे से उक्त सरिया को उस समय बरामद कर लिया गया जब चोर उसे बिक्री करने की फिराक में कहीं ले जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। एसएसआई ने बताया कि चोरी में शामिल धमेंद्र राजपूत, नसीम अहमद निवासी ग्राम लक्ष्मण खेड़ा जिला उन्नाव को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि इनके चार साथी मौके से फरार हो गए हैं जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार बरामद सरिया की कीमत सात लाख रुपये है।