फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Record 43.3 degree temperature on Friday, graph will increase even today

Kannauj News: शुक्रवार को रिकॉर्ड 43.3 डिग्री तापमान, आज भी बढ़ेगा ग्राफ

Sat, 18 May 2024 02:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Record 43.3 degree temperature on Friday, graph will increase even today
कन्नौज। जिले में पारे के साथ गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। रात में उमस भरी गर्मी व दिन में शरीर को झुलसाने वाली चिलचिलाती धूप से जनजीवन अस्तव्यस्त है। शुक्रवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।
विज्ञापन

तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह की गर्मी शनिवार को भी रहने के आसार हैं। गर्मी के साथ बिजली की अघोषित कटौती आम लोगों की मुसीबत का सबब बनी। इससे लोगों का दिन का चैन व रात की नींद छिन रही है। लू के थपेड़ों ने राहगीरों को झुलसा कर रख दिया है।
विज्ञापन




जिले में तेज धूप के साथ दिन के तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। गर्मी के साथ ही बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहाल हैं। ट्रिपिंग व लो वोल्टेज के चलते कूलर पंखे भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं। गुरुवार रात में पारा सामान्य से आधा डिग्री नीचे गिरकर 23 डिग्री रहा, इससे उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो गए। शुक्रवार सुबह भी नौ बजे के बाद आसमान में दहकते सूरज की तपन ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरी काम से घरों से निकले लोगों ने धूप से बचने के लिए छतरी का सहारा लिया। दोपहर में पारा सामान्य से ढाई डिग्री ऊपर जाकर 43.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, चिलचिलाती धूप व 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली गर्म उत्तर-पूर्वी हवा राहगीरों को झुलसाती रहीं। तेज धूप व गर्मी से परेशान लोग पेड़ों की छाया में सुस्त दिखे। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र यादव ने बताया कि अभी मौसम में कोई खास बदलाव नहीं दिख रहा है। आसमान में बदली रहने के साथ तापमान में बढ़ोतरी के साथ तेज गर्म हवाएं जारी रहेंगी।



तेज धूप में सूख रहे गले को तर करने के लिए राहगीर वाटर कूलर व हैंडपंपों पर भीड़ लगाए रहे। कुछ ने बोतल बंद पानी खरीदकर अपनी व बच्चों की प्यास बुझाई। वहीं, तमाम लोगों ने गन्ने के रस, ठंडे पानी की बोतल, कोल्ड ड्रिंक आदि खरीदकर गला तर किया। इसके अलावा गन्ने के रस, बेल के शर्बत, नींबू पानी, शिकंजी, मिल्क शेक, लस्सी की भी खूब बिक्री हुई।


जिले में पारा बढ़ने के साथ तेज धूप व लू के चलते हीट स्ट्रोक का खतरा मंडरा रहा है। उल्टी दस्त, बुखार, पेट व सिर दर्द की बीमारी का प्रकोप बढ़ गया है। बड़ी संख्या में मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 566 नए मरीज इलाज कराने पहुंचे। इससे पर्चा बनवाने व डॉक्टर को दिखाने के साथ दवा लेने के लिए मरीजों को लंबी लाइन लगानी पड़ी।


मौसम विशेषज्ञ अमरेंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवाएं 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं। आर्द्रता सुबह 49 और शाम को 45 प्रतिशत तक रही। पिछले तीन दिन से अधिकतम तापमान 43 के पार पर ठहरा हुआ है।



गर्मी से निजात पाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर एसी, फ्रिज व कूलर की जमकर लोग खरीददारी कर रहे हैं। प्लास्टिक वाले कूलरों व स्पिलट एसी की बिक्री ज्यादा है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार बिक्री बढ़ी है। दुकानदारों का कहना है कि प्लास्टिक के कूलर में करंट आने का खतरा नहीं रहता है और बिजली भी कम लगती है। सबसे ज्यादा मांग इन्वर्टर से चलने वाले प्लास्टिक कूलर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed