फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Receiving blankets to the poor face bloom

कंबल पाकर खिले गरीबों के चेहरे

Wed, 24 Dec 2014 12:03 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Wed, 24 Dec 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
Receiving blankets to the poor face bloom
सदर तहसील में मंगलवार को 240 गरीबों को कंबल बांटे गए। इस दौरान एडीएम व जिला पंचायत अध्यक्ष ने पात्रों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए क्षेत्रीय लेखपालों को निर्देश दिया।
विज्ञापन


शीतलहर से बचाव को दैवीय आपदा कोष से गरीबों को नि:शुल्क कंबल बांटने की योजना बनाई गयी थी। इसके तहत सदर तहसील में एक हजार कंबलों को भेजा गया है। दोपहर करीब 12 बजे तहसील सभागार में गरीब व बेसहारा लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


लेखपालों ने पात्रों का नाम, पता के अलावा अन्य रिकार्ड तैयार किए। अपर जिलाधिकारी रमेशचंद्र यादव व जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता दोहरे ने तहसील सभागार में पहुंचकर कंबलों का वितरण शुरू कराया। अहमदपुर रौनी निवासी करीब 12 वर्षीय शोयेब भी कंबल लेने पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने अफसरों को बताया कि वह काफी गरीब है। उसकी बहन की शादी हो चुकी है। उसी के साथ रहता है। एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला ने कहा कि परिवार की आर्थिक स्थिति का जायजा लेकर शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। लोहिया गांव जसौली निवासी खुशनुमा ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है।

परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है। परिवार चलाने के लिए आय का कोई जरिया नहीं है। इस पर एडीएम ने संबंधित लेखपाल को तत्काल राष्ट्रीय पारिवारिक योजना का फार्म भरकर योजना का लाभ महिला को दिलाए जाने का निर्देश दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता दोहरे ने कहा कि गरीब व आर्थिक रूप से पिछड़े लोग तरक्की के लिए प्रयास करें।


शासन की तमाम योजना का लाभ उठाएं। दिक्कत होने पर आला अफसरों को मामले से अवगत कराएं। इस मौके पर तहसीलदार सदर राजेश कुमार, नायब तहसीलदार प्रेमनरायन प्रजापति, लेखपाल अमित, दुर्गेश, राजवीर सहित काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed