{"_id":"690650efc8f7f6e98e01fce6","slug":"re-sampling-of-substandard-fertilizer-kannauj-news-c-214-1-knj1006-139531-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: गुणवत्ताविहीन खाद पर दोबारा नमूना लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: गुणवत्ताविहीन खाद पर दोबारा नमूना लिया
विज्ञापन
इंदरगढ़। किसानों को मिल रही निम्न गुणवत्ता की खाद की शिकायतों के बाद कृषि विभाग सतर्क हो गया है। शनिवार को इंदरगढ़ कस्बे की एक खाद की दुकान पर दोबारा जांच की गई। वहां से विभाग ने दोबारा खाद के नमूने लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
एक खाद की दुकान से लोडर पर खाद की बोरियां जा रही थीं। इस दौरान शिकायतकर्ता को बोरियों की गुणवत्ता पर संदेह हुआ, जिसके बाद उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोडर को जब्त कर जिला कृषि अधिकारी को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बोरियों की जांच कर नमूने लिए। उन्होंने बताया कि संदिग्ध खाद का नमूना लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। दो दिन पूर्व इसी दुकान से दो नमूने लिए गए थे, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है।
जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि यदि प्रयोगशाला रिपोर्ट में गुणवत्ता में गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने किसानों से अपील की कि खाद खरीदते समय पैकेट की सील और कंपनी का विवरण अवश्य जांचें। ताकि मिलावटी खाद से होने वाले नुकसान से बचा जा सके। कहा कि किसानों के साथ धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग नियमित रूप से दुकानों की निगरानी कर रहा है ताकि नकली खाद की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।