{"_id":"57f2a1314f1c1b923226fc4b","slug":"rape-case-caught-the-hype","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप की मामले ने पकड़ा तूल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप की मामले ने पकड़ा तूल
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
rape with minor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने गई महिला से बलात्कार के मामले ने तूल पकड़ लिया है। एक माह बाद पीड़िता ने एसपी को रेप का मामला दर्ज करने की तहरीर दी है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने रेप के बदले मारपीट में मामला दर्ज कर आरोपी को छोड़ दिया था।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला अपनी भाभी के साथ तीन सितंबर को शाम 7.30 बजे खेत पर शौच करने गई थी। तभी दूसरे गांव के एक युवक ने बलात्कार किया। भाभी ने कुछ लोगों की मदद से उसे बचाया। तीन माह की गर्भवती होने के कारण गंभीर चोटें आई थी। लोगों ने युवक को मौके पर ही पकड़ कर औसेर चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना ठठिया में पुलिस ने धारा 354 के तहत मारपीट का मामला दर्ज किया था और आरोपी भी छोड़ दिया था।
विज्ञापन
इससे पहले चार अप्रैल को उक्त युवक के चाचा ने दबाव बनाने की नीयत से मारपीट की थी। यही नहीं परिजनों ने घायल होने के बावजूद डाक्टरी परीक्षण नहीं होने दिया। उल्टा पीड़ितों के खिलाफ ही धारा 323, 504, 305, 308 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराकर परेशान किया। भय से पूरा परिवार गांव से पलायन कर गया है। पुलिस अक्सर गाली-गलौज कर परेशान कर रही है। जेल भेजने की धमकी दे रही है। न्यायालय से स्टे आर्डर होने के बावजूद पुलिस दबाव बनाकर सुलह कराने का प्रयास कर रही है। आरोपी फर्जी तरीके से मेडिकल कालेज में भर्ती होकर कहीं रेफर हो गया है। मामले में पीड़िता ने राज्य महिला आयोग, पुलिस महानिदेशक सहित कई उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन