{"_id":"5ea328808ebc3e90a83320bd","slug":"ramajaan-aaj-se-ghar-ghar-pahunchegee-har-jarooree-cheej-kannauj-news-knp5568763129","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान आज से, घर-घर पहुंचेगी हर जरूरी चीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान आज से, घर-घर पहुंचेगी हर जरूरी चीज
विज्ञापन
शहर में ईद का चांद देखते लोग।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। चांद दिखने के साथ ही रमजान की आज से शुरुआत हो गई। लॉकडाउन के बीच शुरू हुए रमजान में किसी को जरूरी सामान की कमी महसूस न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। मिठाई, खजूर और सेर्वइं से लेकर अन्य जरूरी सामान घर-घर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला काजी मौलाना अहमद सईद मुजद्दिदी ने घर पर नमाज पढ़ने की अपील की है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने पुलिस और खुफिया को अलर्ट कर दिया है। घर या छतों पर सामूहिक नमाज पढ़ने वालों की सूचना तुरंत देने के निर्देश दिए गए हैं।
कन्नौज सदर, छिबरामऊ और तिर्वा तहसील स्तर से घर-घर सामान पहुंचाने के लिए पास जारी किए जा रहे हैं। कुछ मिठाई, सेर्वइं विक्रेताओं को पास दिए गए हैं। फल और सब्जी विक्रेताओं के जरिए खजूर भी पहुंचाया जाएगा। रमजान के दौरान किसी भी तरह से लॉकडाउन में छूट नहीं होगी। नमाज भी घर पर ही अदा करने के लिए कहा गया है। स्पीकर पर पूरी तरह से रोक रहेगी। धर्मगुरुओं से अपील की गई है कि वह अपने स्तर से लोगों को घर पर ही रहने के लिए कहें।
उधर, एडीएम गजेंद्र कुमार, एएसपी विनोद कुमार, एसडीएम सदर शैलेष कुमार और सीओ सिटी श्रीकांत गौतम ने मुस्लिम बहुल इलाकों का दौरा किया। पुलिस को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। खुफिया को भी सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
रमजान उल मुबारक में घर पर पढ़ें नमाज: जिला काजी
जिला काजी मौलाना अहमद सईद मुजद्दिदी ने रमजान माह की मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि इस्लाम की बुनियाद कलम ए तौहीद, नमाज, रोजा, हज व जकात पर है। इस पवित्र माह में रोजे फर्ज किए गए हैं। इस पवित्र माह में अज्र व सवाब बढ़ा दिया जाता है। यानी नफ्ल का सवाब फर्ज के बराबर और फर्ज का सवाब 70 गुना कर दिया जाता है। इस माह में लोग नमाज अदा करने मस्जिद में जाते हैं। इस साल कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लॉकडाउन घोषित किया गया है। ऐसे में रोजे रखकर घरों में ही इबादत करें। सामाजिक दूरी बनाए रखें। इससे कि इस घातक बीमारी से बचा जा सके। जिस तरह इस्लाम धर्म में नमाज, रोजा फर्ज है, उसी तरह हर इंसान का जीवन बचाना भी फर्ज है। साफ सफाई का खास ख्याल रखें। मजहबे इस्लाम हमेशा से हर इंसान को सफाई का हुक्म देता है। बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें। घर में रहकर कुरान शरीफ की तिलावत करें और मुल्क में अमन शांति के लिए दुआ करें।