फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ram procession went with Bandbajon

बैंडबाजों के साथ निकली राम बारात

Tue, 20 Oct 2015 12:18 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 20 Oct 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ram procession went with Bandbajon

तालग्राम में रामलीला कमेटी द्वारा दिन में आयोजित

विज्ञापन
होने वाली रामलीला में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात सोमवार को दोपहर निकली। राज्याभिषेक स्थल से गाजेबाजे व डीजे की धुन पर श्रीरामजी की बारात में शामिल बाराती नाचते गाते हुए चल रहे थे।

इस दौरान जय-जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे। रामजी की निकली भव्य बारात में दर्जनों झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस बल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कमेटी के अध्यक्ष सुरेश चंद्र सरल ने दूल्हा बने भगवान श्रीराम की आरती उतारकर बारात को रवाना किया।

राम बारात नगर के मोहल्ला बजरिया, अशोक धाम, होली मुहल्ला, तालग्राम बस स्टाप से हजेला कालेज होते हुए गढ़ी गोखर से बड़ा बाजार शिवाला मंदिर से नौसारा रोड से नगर के छिबरामऊ बस स्टाप घूमती हुई निकली। राम बारात का श्रद्धालु जनता ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर आरती उतारी।

बारात के मार्ग के लिए नगर पंचायत की तरफ से मार्गों पर सफाई व्यवस्था के साथ चूने का छिड़काव किया गया। टैंकरों से पेयजल मुहैया कराया गया। बारात चार बजे पशु अस्पताल के समीप रामलीला मैदान पर पहुंची। यहां राजा जनक का किरदार निभा रहे सुखलाल शर्मा ने जनातियों समेत बारात में शामिल लोगों का स्वागत व सत्कार किया।

रामबाबू दुबे ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ राम सीता का विवाह संपन्न कराया। राम बारात में आसपास के गांव से उमड़ी भीड़ पर नियंत्रण करने को एसओ मो. इमरान खां दारोगा मदन गोपाल, सोहेल खां, शिवशंकर, यशपाल, शिवभगवान समेत दर्जनों पुलिस कर्मियों ने पसीना बहाया।

राम बारात में शामिल गौतम बुद्ध शिक्षा सदन की ओर से भगवान गणेश, राधाकृष्ण, भारत मां, मां दुर्गा, काली, लक्ष्मी, विष्णु, पार्वती शंकर, हनुमान, गुरु वशिष्ठ, राजा दशरथ समेत डेढ़ दर्जन झांकियों ने दर्शकों को खूब लुभाया। पूरा वातावरण राममय हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed