फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Rallies of star campaigners start

स्टार प्रचारकों की रैलियां शुरू

Sun, 29 Jan 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 29 Jan 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Rallies of star campaigners start
साध्वी निरंजन ज्योति

विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों की रैलियां आज से शुरू हो जाएंगी। सबसे पहले सोमवार को भाजपा नेता निरंजन ज्योति जिले के दौरे पर आएंगी। बसपा तीनों विधानसभाओं, सपा एक विधानसभा से नामांकन पत्र दाखिल कर चुकी है। भाजपा से तीनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

विज्ञापन


 सपा जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा का कहना है कि जिले के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सांसद डिंपल यादव से बड़ा कोई स्टार प्रचारक नहीं है। रैली के लिए दोनों ही लोगों का कार्यक्रम मांगा गया है। छह फरवरी को आने की अटकलें लगाई जा रही हैं। डिंपल का कार्यक्रम तय होने पर प्रियंका गांधी के भी साथ आने की संभावना है। बहुजन समाज पार्टी में बसपा सुप्रीमो के अलावा कोई स्टार प्रचारक नहीं है। जिलाध्यक्ष अजय भारती ने बताया कि उनकी कमालगंज विधानसभा में छह फरवरी को संयुक्त रैली आयोजित होगी।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत का कहना है कि केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति सोमवार को जिले के दौरे पर आएंगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या, सांसद योगी आदित्यनाथ, राजवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अनुप्रिया पटेल का कार्यक्रम मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरंजन ज्योति प्रत्याशियों का बढ़ाएंगी हौसला
कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्रांड नेता/केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति सोमवार को तीनों विधानसभा क्षेत्रों के होने वाले नामांकन जुलूस में शामिल होकर उम्मीदवारों का हौसला बढ़ाएंगी। भारतीय जनता पार्टी के सदर प्रत्याशी बनवारीलाल दोहरे, तिर्वा प्रत्याशी कैलाश राजपूत, छिबरामऊ प्रत्याशी अर्चना पांडेय सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। उनके नामांकन में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का कार्यक्रम प्रशासन को मिल गया है। एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वह कानपुर से दस बजे कार से कन्नौज के लिए प्रस्थान करेंगी। बारह बजे पाल चौराहे पर पहुंचेगी। 12.05 मिनट पर वह नामांकन जलूस में शामिल होंगी। इसके बाद वह 2.45 बजे पाल चौराहे से कार द्वारा चकेरी एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed