{"_id":"618aba13d01dfc35bf6d63d3","slug":"rajput-regimental-celebrates-ultra-marathon-kannauj-news-knp6630108178","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपूत रेजिमेंटल ने अल्ट्रा मैराथन निकाल मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपूत रेजिमेंटल ने अल्ट्रा मैराथन निकाल मनाया जश्न
विज्ञापन
कन्नौज: अल्ट्रा मैराथन में दौड़ते सैनिक। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। राजपूत रेजिमेंटल सेंटर फतेहगढ़ छावनी में स्थापना के 100 साल पूरे होने पर मंगलवार को जिले में अल्ट्रा मैराथन यात्रा पहुंची। शहर के पाल चौराहे पर मैराथन में शामिल सैनिकों का जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी सहित पूर्व सैनिकों ने स्वागत किया।
सैनिकों ने युद्ध नायकों की याद में मंगलवार सुबह लखनऊ से राजपूत रेजिमेंटल सेंटर फतेहगढ़ तक 187 किमी की अल्ट्रा मैराथन निकाली। मैराथन में शामिल राजपूत रेजिमेंटल सेंटर के साहीराम गुर्जर ने बताया कि अल्ट्रा मैराथन का उद्देश्य गौरवशाली 100 वर्षों को याद करना, नागरिकों के लिए सर्वोपरि आवश्यकता के रूप में फिटनेस और अच्छे स्वास्थ्य के महत्व को बढ़ावा देने के लिए जागरूक करना है। सुरक्षा और सम्मान के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी जा रही है।
अल्ट्रा मैराथन को लखनऊ छावनी से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। यह तालग्राम-कमालगंज होते हुए यह बुधवार को फतेहगढ़ सैन्य छावनी पहुंचेगी। मंगलवार शाम को अल्ट्रा मैराथन शहर के पाल चौराहे पर पहुंची। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी एसके चंदेल ने पूर्व सैनिकों की ओर से सम्मान किया। अल्ट्रा मैराथन के प्रतिभागियों में राजपूत रेजिमेंटल सेंटर के दो अधिकारी, दस जेसीओ और 50 सैनिक शामिल रहे।