फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Rajmata Ahilyabai Holkar roars at Swabhiman Sammelan

Kannauj News: राजमाता अहिल्याबाई होल्कर स्वाभिमान सम्मेलन में भरी हुंकार

Fri, 15 Mar 2024 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 15 Mar 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Rajmata Ahilyabai Holkar roars at Swabhiman Sammelan
छिबरामऊ। नेहरू काॅलेज में आयोजित भाजपा के राजमाता अहिल्याबाई होल्कर स्वाभिमान महासम्मेलन में भाजपाइयों की भीड़ उमड़ने से कुर्सियां कम पड़ गई। भीड़ देख उत्साहित केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने सैफई परिवार पर निशाना साधा।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सुब्रत पाठक ने वर्ष 2014 के चुनाव में सैफई को हिला दिया और फिर वर्ष 2019 में जीत कर गिरा दिया। करहल विधानसभा चुनाव में हमने पूरे सैफई परिवार को घर-घर वोट मांगने के लिए मजबूर कर दिया था। इस बार सैफई के राजा को घेर कर हरा दो ताकि वह और कहीं वोट मांगने न जा पाएं। उन्होंने कन्नौज लोकसभा सीट से डिंपल यादव के निर्विरोध निर्वाचन को लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा कलंक बताया। राजमाता अहिल्याबाई होलकर के शासन की प्रशंसा करते हुए कहा 12776 मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया और गरीब कल्याण की तमाम योजनाएं चलाईं। उनके 250 वर्ष बाद अब प्रधानमंत्री मोदी बिना किसी भेदभाव के जन कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं। सांसद सुब्रत पाठक ने कहा पिछली सरकारों में बहुसंख्यक समाज की आस्था को अपमानित किया जाता था। ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि बादाम सिंह के संयोजन में हुए महासम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, तालग्राम ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव सिंह गौर उर्फ पुच्ची ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमकार शाक्य, ब्लाॅक प्रमुख सुषमा पाल, सुरजीत पाल आदि भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजमाता की प्रतिमा का किया शिलान्यास

सम्मेलन के समापन के बाद केंद्रीय मंत्री ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि बादाम सिंह पाल के गांव गांव त्रिलोकपुर पहुंचे और वहां पर राजमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा स्थापना के लिए शिलान्यास किया। यहां उन्होंने सम्मेलन में भीड़ जुटाने के लिए युवा भाजपा नेता राहुल पाल की नेतृत्व क्षमता की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed